निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा द्वारा ली गई वर्चुअल मीटिंग में प्रदेश प्रभारी श्रीमती विनिता आहुजा के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा की सभी बहनों को प्रत्येक मंडल एवं जिला मुख्यालय पर भारत के जी-20 की अध्यक्षता करने के उपलक्ष में कार्यक्रम रखा गया। इसके तहत भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा के निर्देशन में निम्बाहेड़ा महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा के नेतृत्व में जी-20 के चिन्ह की रंगोली बनाकर पीएम नरेंद्र मोदी का अभिनन्द किया। नगर अध्यक्ष आरती शर्मा ने बताया कि प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के अनुसार निम्बाहेड़ा महिला मंडल द्वारा जी-20 के संबंध में अधिक से अधिक संख्या में प्रचार प्रसार करने के लिए क्षेत्र के प्रमुख शक्तिपीठ श्री अम्बामाता मंदिर परिसर में जी-20 एवं भाजपा के चिन्ह की रंगोली बनाई।
इस दौरान भाजपा नगर मंत्री इंद्रा भाम्बी, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा, महामंत्री लक्ष्मी कोठारी, उपाध्यक्ष इशिका कृपलानी, एकता मराठा, संगठन मंत्री माधुरी अग्रवाल, मन की बात संयोजक सुधा बारिया, सीता पराशर, इंद्रा बालोटिया, सीमा लुहाड़िया, अंजलि बालोटिया, मनीषा खलोटिया एवं सरोज धूत सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रही।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ