देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष एवं सांवलियाजी मंदिर मंडल अध्यक्ष का स्वागत कल

चित्तौड़गढ़। पायलट फेन ग्रुप के जिलाध्यक्ष श्रीलाल गुर्जर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि चित्तौड़गढ़ गुर्जर समाज द्वारा देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष एवं राजस्थान सरकार केबिनेट मंत्री जोगेन्द्र सिंह अवाना एवं सांवलियाजी मंदिर मंडल अध्यक्ष भेरूलाल गुर्जर के पदभार ग्रहण करने के बाद प्रथम बार चित्तौड़गढ़ आगमन पर इनका स्वागत सेंती देवनारायण मंदिर पर सोमवार 13 जून, 2022 को दोपहर 2 बजे किया जाएगा। चित्तौड़गढ़ गुर्जर समाज के प्रबुद्धजनों ने चित्तौड़गढ़ जिला गुर्जर समाज से आह्वान किया कि बच्चे-बच्चियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने, समाज के विकास के लिए 13 जून को दोपहर 2 बजे अधिकाधिक संख्या में सेंती देवनारायण मंदिर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनावे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ