भदेसर, (शैलेन्द्र जैन)। उपखंड मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा भदेसर के द्वारा कस्बे में स्थित एमके रिसोर्ट एवं वाटिका में एक दिवसीय ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
शाखा प्रबंधक ललित मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा में अधिक से अधिक ग्राहक को जोड़ने एवं ग्राहकों की समस्या के समाधान तथा बैंक की विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु एक दिवसीय ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस संगोष्ठी में लगभग 100 से अधिक ग्रामीण जनों व्यापारी वर्ग एवं कृषकों ने अपनी भागीदारी निभाई तथा इस गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए। कार्मिकों की कार्यकुशलता समस्या एवं सुझाव के बारे में आए हुए अतिथियों के द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए।
उपस्थित वक्ताओं में विद्युत ठेकेदार धनराज गाडरी, सेवानिवृत्त कर्मचारी दिनेश मेहता, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गिरधारी लाल सोनी, शिक्षाविद माणकलाल खटोड़, व्यापार मंडल के संजय खटोड़, पूरणमल लोढा, विजय सरूपरिया, पीडब्ल्यूडी ठेकेदार सुरेश गाडरी, सुरेश वैष्णव, अजय पाल गौड, कृषक कालू लाल माली आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
संगोष्ठी के दौरान प्राप्त सुझाव एवं समस्या प्राप्त करने के पश्चात शाखा प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं की ओर से मुख्य रूप से 24 घंटा एटीएम सुविधा उपलब्ध करवाने, शाखा में ग्राहकों के बैठने की उचित स्थान, उपखंड मुख्यालय पर स्थित इस बैंक में लॉकर सुविधा एवं बैंक के बाहर पार्किंग सुविधा की समस्या के बारे में समस्याएं प्राप्त हुई। शाखा प्रबंधक के द्वारा आश्वासन दिया गया कि प्राप्त समस्याओं के समाधान हेतु उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। शाखा प्रबंधक के द्वारा संगोष्ठी में अपने उद्बोधन में बैंक की विभिन्न प्रकार की जमा योजना, केसीसी, सीसी लिमिट, लोन, कृषि लोन, वाहन लोन आदि के बारे में विस्तार से बताया। संगोष्ठी में शाखा के ऋण अधिकारी अंकुर मान परिचालन अधिकारी नरेश अग्रवाल, खजांची मान मल मीणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन शैलेंद्र जैन के द्वारा किया गया। आभार शाखा प्रबंधक ललित मीणा के द्वारा दिया गया। आमंत्रित अतिथियों का स्वागत शाखा कर्मचारी रतनलाल प्रजापत के द्वारा किया गया।
0 टिप्पणियाँ