चित्तौड़गढ़। नगर परिषद चित्तौड़गढ़ द्वारा गंभीरी नदी के पूर्वी दिशा में स्थित शहर के पुराने भीतरी क्षेत्र में करवाए जा रहे सीसी सड़क निर्माण कार्य का बीती रात्रि को सभापति संदीप शर्मा ने पार्षद गणों के साथ मौका निरीक्षण कर तकनीकी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि नगर परिषद चित्तौड़गढ़ द्वारा लगभग 25 वर्षों बाद शहर के भीतरी क्षेत्र में सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है जिसके तहत शुक्रवार रात्रि को सभापति संदीप शर्मा ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा उपस्थित व्यापारी गणों से विस्तृत चर्चा कर उनके द्वारा दिए गए सुझाव के लिए तकनीकी अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए।
उल्लेखनीय हें कि शहर के भीतरी क्षेत्र में लगभग 10 वार्ड स्थित होकर यहां की सड़कें सीवरेज पेयजल की पाइप लाइन एवं अन्य कारणों से काफी क्षति ग्रस्त हो चुकी थी जिसको लेकर व्यापारी गणों द्वारा राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत से मुलाकात कर शीघ्र सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करवाए जाने की मांग की थी। इस पर सभापति संदीप शर्मा ने तुरंत ही कार्य प्रारंभ करवाते हुए इन सड़कों को खोदकर नवीन रूप से तैयार करने एवं नाली तथा सीवरेज के चेंबर के लेवल अनुसार सड़क निर्माण कार्य किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए थे। इस कार्य पर नगर परिषद द्वारा लगभग 4 करोड रुपए व्यय किए जाएंगे।
इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी पार्षद बालमुकुंद मालीवाल अमानत अली देवराज साहू राजेश सोनी गोपी खटीक सहायक अभियंता नरेंद्र सिंह सहित व्यापारी गण उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ