बेगूं, (महेंद्र धाकड़)। क्षेत्र में शुक्रवार को नेशनल हाइवे 27 पर मेनाल के पास अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया की मेनाल के पर एनएच 27 पर ट्रक पार्किंग की दीवार के समीप झाड़ियों में उल्टी लाश मिली। व्यक्ति की लाश चार दिन पूर्व बताई जा रही। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर बेगूं एवं माण्डलगढ़ पुलिस अधिकारी पहुंचे। मौके पर डॉग स्क्वायड व एफएसएल टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाएं। वही मृतक की उम्र 40 साल बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुट गई हैं। मृतक की शिनाख्त नही हुई हैं।
0 टिप्पणियाँ