चित्तौड़गढ़। उत्तर प्रदेश का माफिया अतीक अहमद को यूपी एटीएस ने एमएलए एमपी कोर्ट प्रयागराज में पेश कर वापस गुजरात के साबरमती जेल ले जाया जा रहा है। 
अतीक अहमद को प्रयागराज कोर्ट में पेश करने के बाद यूपी एटीएस का काफिला मंगलवार को गुजरात के लिए निकला। जो बुधवार दोपहर कोटा की ओर से चित्तौड़गढ़ की सीमा से होकर उदयपुर की ओर रवाना हुआ। माफिया डॉन के काफिले को संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा भी एस्कॉर्ट किया जा रहा है। इसके साथ सुरक्षा के लिए कई वाहनों सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। इसके साथ विभिन्न चैनलों के रिपोर्टर भी किसी अप्रत्याशित घटनों का कवरेज करने के लिए अपने वाहनों में इस काफिले के पीछे लगे हुए हैं।
● इस ख़बर का वीडीओ देखें...