विधायक खेल महाकुम्भ की तैयारियां जोरों पर, 10 जून से होगा शुरू

चित्तौड़गढ़। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में चित्तौड़गढ़ विधानसभा में आयोजित होने वाले विधायक खेल महाकुंभ 2023 की तैयारी पूर्ण जोर शोर से चल रही है। प्रतियोगिता को लेकर विभिन्न खेलों हेतु मैदान निर्माण का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। तैयारियों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है की कोई बड़ा अंतर्राष्ट्रीय आयोजन चित्तौड़गढ़ में आयोजित होने वाला है। क्रिकेट के लिये चार मैदान तैयार किये जा रहे है जिसमें से दो मैदानों पर दुधिया रोशनी में मेच खेले जाएगें जिसके लिये मैदान पर दुधिया रोशनी के लिये बारह टावर बनाने को कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इसी प्रकार कबड्डी के लिये अंतर्राष्ट्रीय स्तर के चार मैदान तथा वाॅलीबाल के लिये दो मैदान तैयार किये जा रहे है। कबड्डी एवं वाॅलीबाल के सभी मेच दुधिया रोशनी में खेले जाएगें। खिलाड़ियो के अल्पाहार एवं भोजन के लिये मेजर नटवर सिंह विद्यालय में डोम लगाया गया है। प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं खिलाड़ियो की सुरक्षा को लेकर पूरे स्टेडियम परिसर में साफ सफाई एवं मैदान समतलीकरण का कार्य भी अंतिम चरण में चल रहा है। प्रतियोगिता को लेकर पूरे चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षैत्र में उत्साह का वातावरण बना हुआ है एवं सभी मण्डल स्तर के पदाधिकारीगण टीमो को अंतिम रूप देने में लगे हुए है एवं जो टीमे बन चुकी है उन्होने प्रंितयोगिता के लिये अभ्यास आरम्भ कर दिया है। सभी मण्डलो एवं वार्डो में प्रतियोगिता का विजेता बनने को लेेकर होड़ लगी हुई है ताकि इस खेल महाकुम्भ से मिलने वाली पुरस्कार राशी से मण्डल एवं वार्ड में विकास कार्य करवाये जा सके।
प्र्रतियोगिता की तैयारीयो का गुरूवार को विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने सभी पदाधिकारियो के साथ प्रतियोगिता स्थल इंदिरा गांधी स्टेडियम में जायजा लिया। इस दौरान विधायक आक्या ने प्रत्येक मैदान पर जाकर मैदान का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। उन्होने खेल के दौरान खिलाड़ियो को किसी प्रकार शारीरिक चोट न पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखने की बात कही।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, सीकेएसबी चेयरमेन लक्ष्मण सिंह खोर, पूर्व युआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, विधायक खेल महाकुंभ के संयोजक पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, पूर्व उपप्रधान सी पी नामधराणी, पूर्व उप सभापति भरत जागेटिया, जिला महामंत्री तेजपाल रेगर, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झंवर, मण्डल अध्यक्ष सागर सोनी, रोहिताश्व जाट, भंवर सिंह खरड़ीबावड़ी, दिनेश शर्मा, रतन डांगी, पवन आचार्य, नगर महामंत्री अनिल ईनाणी, विश्वनाथ टांक, ओमप्रकाश शर्मा, मदन रेगर सहित रवि विरानी, नरेन्द्र पोखरना, भोलाराम प्रजापत, लोकेश त्रिपाठी, कैलाश जाट, गोटूलाल सुथार, भरत डंग, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, मनोज पारिक, लाला गुर्जर, शिवराज सिंह बैजनाथिया, प्रकाश भट्ट, पूरण राणा, रामेश्वर धाकड़, अनिल सुखवाल, नरेश जाट, मदन सालवी, देवीलाल धाकड़, बालकिशन भोई, विनित तिवारी, राजन माली, रश्मि सक्सैना, रोशन अहीर, कुसुम जायसवाल, विद्या अग्रवाल, रेणु मिश्रा, ललिता वीरवाल, राखी राव, संजु लढढा, लक्ष्मी उपाध्याय, भारती वैष्णव, भारती दाधीच, राजकुमारी चांवला, रमा शर्मा, प्रेमलता गोस्वामी, रेखा मुंदड़ा, रेशमा कहार, विमला शर्मा, दिनेश मुंदड़ा, कमल अग्रवाल, मुकेश छीपा, छोटुसिंह शेखावत, बहादुर बैरवा, चेतन गौड़, कैलाश चोखड़ा, नवीन पटवारी, सुनील रजक, सत्यनारायण वैष्णव, इब्राहिम मंसूरी, दिलीप धाकड़, राजेश मोची, मोनू सलूजा, अशोक रायका, किशन गुर्जर, राजेंद्र सिंह अभयपुर, शेखर शर्मा, परमजीत सिंह, अशोक जोशी, राजकुमार कुमावत, पार्षद शिव शर्मा, अनिल मीणा, दिनेश चतुर्वेदी, दिनेश कोदली, चुन्नीलाल माली, रामेश्वरलाल धाकड़, प्रेम शर्मा, दिनेश धाकड़, राजेश मीणा, रईस खान, मोहम्मद सिद्दीक, मोहम्मद इब्राहिम, महिपाल सिंह, गणेश साहू, अजय चैधरी, आदित्यवीर सिंह, किरण सिंह, कालुसिंह केलजर, राजेन्द्रसिंह सतपुड़ा, दुर्गासिंह नारेला, गोरधन सालवी, श्यामलाल गुर्जर, गिरधरसिंह रोलाहेड़ा, मुकेश सोमानी, किशन जागेटिया, कमल कोठारी, रामगोपाल ओझा, कालुलाल सेन, शंकरदास, मुरलीधर शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा धनेत, बाबुलाल गुर्जर धराणा, श्यामलाल शर्मा विजयपुर, किशनलाल सुथार पालका, किशन शर्मा सेमलिया,  आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ