चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नरपतसिंह राजवी ने शनिवार को मानपुरा, गोपालनगर, सिरडी, दमदमा, जई, आछोड़ा, सुरजना, नगरी, सोनगरों की खेडी,घोसुण्डी, संग्रामपुरा, नेगडिया कलां, नेगडिया खुर्द, भोईयों की झोपड़िया,भूचरतों की खेडी, लक्ष्मीपुरा, बिहारीपुरा, बल्दरखा, बल्दरखा (मीणा की झुपड़िया), सेमलपुरा आदि गांवों में जनसम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। राजवी ने कहा कि वे आपके सेवक के रूप में कार्य करते रहेंगे।
राजवी ने अपने चुनाव प्रचार में कहा कि भाजपा की और से संकल्प पत्र में जो वादे किए गए हैं। उन्हें पूरा करने की गारंटी मोदी की है। भाजपा का संकल्प है कि भ्रष्टाचार पर प्रहार करेंगे। यहां की बहन बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाएंगे। राजवी ने माताओं बहनों किसानों एवं युवाओं से सवांद कर भाजपा के पक्ष में मतदान कर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का आव्हान किया। राजवी ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद चितौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास मॉडल को मजबूती देने के साथ क्षेत्र को विकसित एवं शांतिप्रिय बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा। भाजपा प्रत्याशी राजवी का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत कर समर्थन दिया। इस दौरान कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे। इस दौरान कमलेश पुरोहित, कर्नल रणधीर सिंह, मंडल अध्यक्ष गोपाल चौबे, जिला मंत्री सीपी नामधराणी, जगदीश भांड, असमो जिलाध्यक्ष एमडी शेख, सोहन खटीक, हरीश वैष्णव, किशन धाकड़ आदि उपस्थित थे। शनिवार को शहर में जेवर (उत्तर प्रदेश) विधायक धीरेंद्र सिंह हेमंत लांबा,अचल बोहरा ने योगी आदित्यनाथ की सभा के लिए आमजन, व्यापारी आदि को पीले चावल देकर सभा में आमंत्रित किया एवं भाजपा प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी को अपना मत एवं समर्थन की अपील की। गौरव त्यागी, अनंत समदानी, सुनील जागेटिया आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ