चित्तौड़गढ़। लोकसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दी है इसको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलते हुए एक बंद कमरे में दावेदारों की राय जानी। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित लोकसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के कार्यकर्ताओं की मीटिंग में पर्यवेक्षक पूर्व कैबिनेट मंत्री भजनलाल जाटव ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में दिखाई दे रहा है। मोदी सरकार की सारी योजनाएं फेल हो चुकी है। राजस्थान में 2 महीने सरकार को बने हुए हो गए लेकिन सिर्फ पर्ची की सरकार राजस्थान में चल रही है। 2 महीने में राजस्थान की जनता को इस सरकार की असलियत का पता चल गया है और आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र सरकार का अंत होने वाला है। यूपीए की गठबंधन की सरकार बनने जा रही है साथ ही कार्यकर्ताओं को हिदायत देते हुए भजनलाल जाटव ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता दमखम से चुनाव लड़ेंगे लेकिन कार्यकर्ताओं को पिछली हार भूल कर सारे गिले शिकवा दूर कर कर कांग्रेस की बैठकों में अधिक से अधिक संख्या में आना है। पार्टी की रीति नीति को ध्यान में रखते हुए आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीतना है। पर्यवेक्षक एवं विधायक इंदिरा देवी मीणा ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार भाजपा द्वारा बनाये गए राज्यपाल मोदी सरकार की कमियां व सैनिकों पर हुए हमले को उनकी नाकामी बता रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार के कान में झु तक नहीं रंग रही है राजस्थान में मंत्री अपने विभागों की जानकारी नहीं ले पा रहे है।और विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान मंत्रियों को यह भी पता नहीं रहता कि उनके विभाग का कोई सवाल है और उन सवालों के जवाब मंत्री दे ही नहीं पा रहे है। राजस्थान की जनता मात्र दो महीने में त्रस्त हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं को याद करके जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार देगी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी ने की एवं उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान और सम्मान के लिए जिला कांग्रेस के पदाधिकारी हमेशा खड़े हैं एवं आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जो की अपने आपसी लड़ाई से जूझ रही है उनका हार का सामना करना पड़ेगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि राम प्रत्येक कण-कण में बसे हुए हैं राम किसी के नहीं है राम सबके हैं लेकिन झूठी वाहवाही और कोर्ट के आदेश पर राम मंदिर बनने पर भी मोदी सरकार झूठी वाहवाही एवं नकली चेहरे लगाकर घूम रहे हैं। जैसे ही चुनाव आचार संहिता लगेगी लोग खुलकर सामने आएंगे और केंद्र में एक बार पुनः यूपीए सरकार गठबंधन सरकार बनने जा रही है। पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं को याद करते हुए कहा कि आज अस्पतालों की दुर्दशा खराब हो रही है जनता 2 महीने में त्रस्त हो गई है। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है कार्यकर्ताओं को मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़ने की आवश्यकता है। इस मौके पर मावली के विधायक पुष्कर लाल डांगी ने सर्वसम्मति से पूर्व कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना का नाम कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर रखा जिसका अनुमोदन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी एवं पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने किया।कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात आभार जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री महेंद्र शर्मा ने किया एवं संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एहसान पठान ने किया।।इस अवसर पर प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, पूर्व विधायक शंकर लाल बेरवा, प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत, बद्री लाल जगपुरा, सभापति संदीप शर्मा, प्रदेश सचिव रणजीत कुमार लोठ, संगठन महासचिव महेंद्र शर्मा, सुभाष शारदा, भगवती देवी झाला, जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता हर्षवर्धन सिंह, साँवलियाजी मंदिर मंडल अध्यक्ष भेरुलाल गुर्जर, प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र सिंह राणावत, सेवादल जिला अध्यक्ष मोहनलाल गाडरी, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, उदयपुर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रौनक गर्ग मंचासीन थे।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी से आए दोनों पर्यवेक्षकों ने बंद कमरे में आम कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी की राय जानकर लोकसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में कार्यकर्ताओं के आवेदन लिए एवं कहां की जो कार्यकर्ता आवेदन करने से वंचित रह गए हैं। वह 5 फरवरी तक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तक पहुंच कर अपनी राय रख दे, जिससे 5 फरवरी के बाद राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की चुनाव समिति को दोनों पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। आवेदन लेने वाले में पदाधिकारी पीयूष त्रिवेदी, हनुमंत सिंह बोहिड़ा, राज सिंह झाला,राजदीप सिंह राणावत,ओमप्रकाश सोनी,अम्बा लाल शर्मा शामिल थे।
0 टिप्पणियाँ