कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की वक्फ कमेटी के सदस्य हाजी अब्दुर्रहमान मंसूरी अपनी धर्म पत्नी सायरा बेगम के साथ हज के लिए रवाना हुए।
दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार सोमवार बाद नमाज़ असर के मस्जिद मंसूरियान से सैकडो लोगों के साथ जुलूस रवाना हुवा। जुलूस में नारो के साथ हमको तो मदीना जाना है। मदीने का सफर है और मैं नमदीदा-नमदीदा पढ़ते हुवे ईदगाह स्थित अंसारी समाज के नोहरे पर पहुंचे जहां पर सलातो सलाम व दुआ के बाद सामुहिक भोजन का आयोजन किया गया।
इस साल नगर से 17 हुज्जाजे कराम हज़ पर तशरीफ ले जाएगें। यह पहला जत्था नगर से हज़ के लिए रवाना हुआ है।
मंगलवार प्रातः 8 बजे बाबा हुजूर के बुलन्द दरवाजे से 'मदीने वाले से मेरा सलाम कहना’ के साथ हाजी अब्दुर्रहमान को कमेटी सदस्यों ने विदाई दी। स्मरण रहे मंसूरी कई वर्षो तक नगर काॅग्रेस के अध्यक्ष एवं पार्षद भी रह चुके है। वर्तमान में इनकी पुत्रवधु शहनाज बानू पार्षद है।
0 टिप्पणियाँ