चित्तौड़गढ़। जिले में अब उपखंड स्तर पर राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक की धूम शुरू होगी। जिले के 11 ब्लॉक पर आज से राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल का आगाज हो रहा हैं। चित्तौड़गढ़ जिले में कुल 1299 टीमों में 14850 खिलाड़ी शामिल होंगे।
चित्तौड़गढ़ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने ब्लॉक स्तर के राजीव गांधी ओलम्पिक खेल का शुभारंभ किया।
गंगरार में बेगूं विधायक राजेन्द्र सिंह विधुड़ी, जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमियों की उपस्थिति में ब्लॉक लेवल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी उपस्थित हैं।
0 टिप्पणियाँ