जयपुर। प्रदेश में रात 8 बजे बाद शराब बिक्री पर अब उस क्षेत्र के थानाधिकारी, डिप्टी और एसपी पर गाज गिरेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस सम्बंध में एक प्रेसवार्ता कर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पहले रात 8 बजे बाद शराब बिक्री की रोक लगाई थी जिसका महिला व बच्चों ने इस निर्णय का वेलकम किया था लेकिन धीरे धीरे वो डायवर्ड हो गया। आज हमने वापस निर्णय किया कि प्रदेश में अब रात 8 बजे बाद शराब की बिक्री होने पर उस क्षेत्र का थानाधिकारी, डीवाईएसपी और ऑवर ऑल एसपी जिम्मेदार होंगे।
0 टिप्पणियाँ