अभाकां दल अंबेडकर निंबाहेड़ा विस क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर प्रकाश की नियुक्ति


चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस दल (अंबेडकर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर चंद्रभान सिंह परिहार ने राजस्थान प्रदेश सचिव लक्ष्मण लाल डेलवास की अनुशंसा पर पार्टी का निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष प्रकाश चंद्र मेघवाल कृपाराम जी की खेड़ी को मनोनीत किया।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश सचिव लक्ष्मण लाल डेलवास ने बताया कि पार्टी का कार्यालय पर नवनियुक्त निंबाहेड़ा विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश चंद्र मेघवाल का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया तथा मुंह मीठा कराया।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक लक्ष्मी नारायण परमार, प्रदेश सचिव लक्ष्मण लाल डेलवास, जिला अध्यक्ष पुरण बैरागी, महिला विंग जिलाध्यक्ष कविता साहू, राधा रेगर, निलेश कुमार जटिया (पाटनिया), अशोक बेरवा (चितौड़गढ़), शंकरलाल पिराना, कन्हेयालाल बिलड़ी आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ