चित्तौड़गढ़। गुजरात चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से चित्तौड़गढ़ भाजपा में हर्षोल्लास की लहर छा गई। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष सागर सोनी सहित नगर मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्री चौराहे पर आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। भाजपा नगर मीडिया प्रमुख मनोज पारीक ने बताया कि
उत्साही भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद के नारों से कलेक्ट्री चौराहे को गुंजायमान करते हुए एक दूसरे को बधाई दी। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की लगातार जीत से कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों की विजय बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रारंभ हुए गुजरात के विकास ने आज गुजरात को देश के विकास का मॉडल बना दिया है और आज जो नतीजे आए हैं वह इसी का परिणाम हैं।
गुजरात विधानसभा चुनावों में चित्तौड़गढ़ जिले से कई भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने चुनाव प्रचार में भाग लिया था जिनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, सांसद सी पी जोशी,विधायक चंद्रभान सिंह आक्या,जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित, नगर मंडल अध्यक्ष सागर सोनी,सरपंच रणजीत सिंह भाटी, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, सह जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक आदि सम्मिलित रहे। गुजरात में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर खुशी व्यक्त करने के इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष करनल सिंह राठौड़, पूर्व न्यास अध्यक्ष सुरेश झंवर, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी,जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित, रणजीत सिंह भाटी,
जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झंवर जिला मीडिया प्रमुख सुधीर जैन पूर्व नगर अध्यक्ष नरेंद्र पोखरना, सह मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, पूर्व प्रधान सीपी नामधराणी, नगर महामंत्री अनिल ईनाणी, ओम प्रकाश शर्मा, विश्वनाथ टांक, पूर्व अध्यक्ष नगर अध्यक्ष राजन माली, उपाध्यक्ष गोवर्धन जाट, गोपाल नीलमणि, अनिल भटनागर, रविंद्रा लड्ढा, जिला आईटी संयोजक राजन माली, जिला विधि प्रकोष्ठ संयोजक प्रदीप काबरा, नगर कोषाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी, नगर मंत्री मोनू सलूजा, चुन्नीलाल माली, कमल अग्रवाल,चेतन गौड़, गिरिश दीक्षित, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रश्मि सक्सेना, सरपंच राजेन्द्र सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष एमडी शेख, अनन्त समदानी, एसटी मोर्चा नगर अध्यक्ष राजेश मीणा, पार्षद हरीश ईनाणी, अविनाश शर्मा, मुन्ना गुर्जर, छोटू माली, नवीन पटवारी, जाकिर कुरेशी, नीरज सुखवाल, मुकेश बघेरवाल, सतपाल दुआ, विनीत तिवारी, सुनील लड्ढा, रेनू मिश्रा, सिंपल वैष्णव, रेखा शक्तावत, संजू लड्ढा, प्रियंका सक्सेना, सुनीता अग्रवाल, पिन्टु मोदी, मंजू नाहटा, अनंत समदानी, पूर्णेश जैन, संजीव शर्मा, फतहलाल भड़कत्या, राधेश्याम कुमावत, रमेश न्याती, कन्हैया प्रजापत, योगेश दशोरा, भंवरलाल नायक आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ