जन आक्रोश यात्रा में विधायक आक्या ने कांग्रेस पर साधा निशाना

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी चित्तौड़गढ़ विधानसभा की जन आक्रोश यात्रा के तीसरे दिन जगह-जगह रथ यात्रा ‌का आमजन द्वारा फूल बरसा कर स्वागत किया गया। भाजपा विधानसभा यात्रा मीडिया संयोजक मनोज पारीक ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि कांग्रेस सरकार की 4 साल की कहा कि चारों तरफ भय और आतंक का माहौल है राजस्थान अपराध में सिरमौर बन गया है। आए दिन लूट, डकैती, हत्या की घटनाएं कांग्रेस राज में राजस्थान में हो रही है, आमजन दुखी और व्यथित है। ऐसे समय में आम जनता भाजपा की ओर आशा भरी दृष्टि से देख रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। उन्होंने अभी से कार्यकर्ताओं को समर में कूदने के लिए कहा रैली को भाजपा  कांग्रेस राज्य में हर वर्ग दुखी है चाहे वह किसान हो मजदूर हो महिला हो बच्चे हो व्यापारी हो उन्होंने इस राज को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया ने कहां की पूरे जिले में रैली की सफलता दिख रही है। चारों और जन आक्रोश रैली में भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है। आने वाले समय में राजस्थान में कमल का फूल खिलने वाला है। कांग्रेस अंतिम सांसे ले रही है। भारत में दो प्रदेशों में कांग्रेस की सरकारें हैं। वह भी आने वाले समय में जाने वाली है। भारत कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है। कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहने का आव्हान करते हुए कहा कि कांग्रेस राज से लोग तंग आ गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रति यूनिट बिजली सबसे महंगी राजस्थान में है पेट्रोल तथा डीजल पर सबसे ज्यादा वेट राजस्थान में है। महिला उत्पीड़न में भी राजस्थान प्रथम पायदान पर है। राजस्थान के मुख्यमंत्री सरकार बचाने में लगे हैं और हर विधायक मिनी मुख्यमंत्री बन गया है। ऐसे समय में भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। यात्रा को विधानसभा प्रभारी राकेश पाठक विधानसभा संयोजक पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, घोसुण्डा मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा करनल सिंह राठौड़, जिला कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र झंवर, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, यात्रा जिला संयोजक सी.पी. नामधराणी, यात्रा जिला प्रचार प्रसार प्रमुख कैलाश वैष्णव, जिला महामंत्री तेजपाल रेगर, जिला आईटी संयोजक राजन माली, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कैलाश जाट, जिला मंत्री हरि सिंह जाट, भदेसर मण्डल अध्यक्ष पवन आचार्य, सावा मण्डल अध्यक्ष रतन लाल डांगी, पूर्व उपसभापति भरत जागेटिया, मण्डल महामंत्री लाला गुर्जर, मण्डल महामंत्री शिवराज सिंह घोसुण्डा मण्डल प्रभारी अशोक रायका, भदेसर मण्डल महामंत्री प्रकाश भट्ट, पूर्व नगर मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र पोखरना, धनेतकला सरपंच रणजीत सिंह, लीलाशंकर सिंह, किशन जाट, शोकिन मेनारिया, पूर्व प्रधान नरेन्द्र सिंह, रवि वीरानी, दिव्यराज सिंह, महावीर जैन, देवेन्द्र सिंह,महिला मोर्चा अध्यक्ष रोशन देवी, रामप्रसाद, विनीत  तिवारी, पूर्व सरपंच जगदीश पुरोहित, जीएसएस अध्यक्ष रमेश चन्द्र पुरोहित, जीएसएस अध्यक्ष महिपाल सिंह, ईकाई अध्यक्ष शम्भू जाट, सरपंच भैरू लाल, पंचायत समिति सदस्य ओम जटिया, पंचायत समिति सदस्य रतन लाल सुथार, राधेश्याम  कुमावत, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा हर्षवर्धन सिंह रूद आदि उपस्थित थे।
शुक्रवार को यात्रा कार्यक्रम यात्रा  विधानसभा संयोजक पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार को
रथ यात्रा चंदेरिया मंडल के रंगास्वामी बस्ती, रावतों की चौकी  बीसीडब्ल्यू कॉलोनी, रामदेवजी का चन्देरिया, कीरखेड़ा, भोईखेड़ा आदि में निकलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ