चित्तौड़गढ़। मोर्चे हमेशा पार्टी के विचारों के मजबूत वाहक रहे हैं और आने वाले समय में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है कार्यकर्ताओं में से ही नेतृत्व निकलकर बाहर आता है।
उक्त विचार भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने भाजपा महा जनसंपर्क अभियान अंतर्गत चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।
जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने बताया कि मुख्य वक्ता दामोदर अग्रवाल ने कहा कि हम सब कमल के फूल को मजबूत कर रहे हैं। हम सब मिलकर आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अधिक से अधिक वोटों से जीत दिलाएंगे और भाजपा हमेशा विचारधारा आधारित पार्टी रही है, हमेशा आगे भी सब मिलकर इस विचारधारा को और अधिक मजबूत करेंगे।पार्टी विद डिफरेंस के नारे को भाजपा ने अपने मोर्चों के माध्यम से सार्थक कर दिखाया है। आज भाजपा में वही व्यक्ति आगे बढ़ रहा है जो काम करके दिखाता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक ने कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा हमारे जिले से सांसद सी पी जोशी को प्रदेशाध्यक्ष बनाने के बाद हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि आगामी विधानसभा चुनावों में जिले की पांचों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को अधिकाधिक वोटों से जीत दिलाने का संकल्प लेवें और सभी मोर्चों के सहयोग से हमें इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।
विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने संगठन में मोर्चों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हम सभी मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की निकम्मी,नाकारा और भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी सरकार को उखाड़ फेंक कर सेवा ,सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित भाजपा सरकार को लाएंगे।
इस अभियान के संयोजक मिट्ठू लाल जाट ने एक माह चले महा जनसंपर्क अभियान में सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि इस अभियान से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है ।स्वागत उद्बोधन संयुक्त मोर्चा सम्मेलन के जिला एवं चित्तौड़ विधानसभा संयोजक कमलेश पुरोहित ने दिया।अभियान के जिला सहसंयोजक रघु शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह राव, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रुद,भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुरेश गाडरी,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष एमडी शेख ,एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश आमेरिया ,ओ बी सी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटू सुथार,विजयपुर सरपंच श्याम लाल शर्मा, रतन भगत ,महिला मोर्चा की सिंपल वैष्णव आदि ने भी संबोधित किया।राजन माली ने प्रधान मंत्री मोदी पर गीत की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का संचालन सागर सोनी और आभार लाभार्थी सम्मेलन के विधानसभा संयोजक रणजीत सिंह भाटी ने प्रकट किया । मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा,रोहिताश्व जाट,भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी,रतन डांगी,पवन आचार्य,
पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट,महा जनसंपर्क अभियान चित्तौड़गढ़ विधानसभा प्रभारी सुधीर जैन,अभियान जिला समिति पदाधिकारी संजू लड्ढा,राजन माली,जिला उपाध्यक्ष आशा पोखरना,पंचायत समिति प्रधान देवेंद्र कंवर,पूर्व सभापति सुशील शर्मा, सी के एस बी चेयरमैन लक्ष्मण सिंह खोर, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झंवर,के वी एस एस अध्यक्ष प्रवीण सिंह राठौड़, अनिल शिशोदिया मंचासीन रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ