गुरु पूर्णिमा : महाराज का लिया आशीर्वाद, क्षेत्र में शांति व खुशहाली की कामना


निम्बाहेड़ा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने क्षेत्र के विभिन्न आश्रमो पर पहुंच महंतों एवं महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया एवं क्षेत्र में शांति व खुशहाली की कामना की। पूर्व मंत्री कृपलानी ने नसीराबाद के चैनपुरा में स्थित आदर्श गुरुकुल विद्या मंदिर में पुष्कर के रावत समाज मन्दिर के महंत सावरपूरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान कृपलानी के साथ पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर सहित कई श्रद्धालुजन मौजूद रहे।
इससे पूर्व कृपलानी ने रविन्द्र ध्यान आश्रम, बांसवाड़ा में अनंत विभूषित महामंडलेश्वर 1008 ईश्वरानंद ध्यानयोगी महर्षि उत्तम स्वामी महाराज से दूरभाष पर वार्ता कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व मंत्री कृपलानी ने श्रीराम गौशाला एवं संस्कार आश्रम में पंडित राधेश्याम सुखवाल तथा मौनी बाबा आश्रम में 108 रामानन्द सरस्वती महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। 
इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, जिला ओबीसी मोर्चा के रोशन राठौड़, नगर उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, गोपाल धाकड़, बूथ अध्यक्ष ओमनाथ, मोहित रेगर सहित कई श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ