चित्तौड़गढ़। भाजपा कार्यालय ओछड़ी में आज बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 अलका मूंदड़ा के मुख्य आतिथ्य में जिला कार्यकारिणी और जिले के मंडल अध्यक्षों की बैठक हुईं।
यह जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रवक्ता एडवोकेट विदुषी बिल्लू ने बताया की सर्वप्रथम डॉ0 श्रीमती मूंदड़ा ने दीप प्रज्वलन कर बैठक की शुरुआत की व बैठक के अंतर्गत जिले में होने वाले पार्टी के आगामी कार्यक्रमों व संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। डॉ0मूंदड़ा का भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वीणा दशोरा ने ऊपरना व माला पहनाकर उनका स्वागत किया। जिला कार्यकारिणी के द्वारा कुमकुम लगाकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया।
इस बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी दिनों मैं पार्टी के कार्यक्रमों जिसमें मुख्य विषय पौधारोपण कार्यक्रम, हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंत्योदय विचारधारा के बारे में जानकारी दी तथा पार्टी पदाधिकारी एव कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक परिवार के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने पर बल दिया। पार्टी के द्वारा पार्टी की विचारधारा, रीति-नीति, दर्शन, संस्कृति, आस्था, वसुदेव कुटुंबकम की भावना को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्य करने के लिए समझाया। पार्टी का मुख्य बिंदु समतामूलक क्षमता युक्त शोषण मुक्त समाज की संरचना करना है इस पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस बैठक में प्रदेश सदस्य सिंपल वैष्णव, जिला अध्यक्ष वीणा दशोरा, प्रधान देवेंद्र कंवर, जिला महामंत्री उषा रांधड, ज्योत्सना चौधरी, जिला उपाध्यक्ष विमला गट्टानी, जिला मंत्री संजू लड्ढा, प्रेमलता गोस्वामी, कार्यालय प्रभारी रेनू मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी सुनीता शर्मा, नगर अध्यक्ष रश्मि सक्सैना, सावा नगर मंडल अध्यक्ष कुसुम जायसवाल, घोसुंडा नगर मंडल अध्यक्ष रोशनी अहीर, चंदेरिया नगर मंडल अध्यक्ष विमला शर्मा, बड़ीसादड़ी नगर मंडल अध्यक्ष प्रेमलता बसेर, बेगू नगर मंडल अध्यक्ष उर्मिला चुंडावत, कपासन नगर मंडल अध्यक्ष रानी सिरोया, निंबाहेड़ा नगर मंडल अध्यक्ष आरती शर्मा, आवरी माता मंडल अध्यक्ष मंजू शर्मा उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ