डूगला (ऋषभ जैन)। कृष्णा जन कल्याण संस्थान उदयपुर के तत्वाधान में बुधवार को एलवा माताजी स्थल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
संस्था के सदस्य नरेश मेनारिया ने बताया कि इसमें 171 यूनिट रक्तदान हुआ। मुख्य अतिथि बड़ीसादड़ी विधानसभा के विधायक ललित ओस्तवाल, शंभू लाल मेनारिया, सूरजमल मेनारिया, राजवीर प्रजापत, मिस्टर बॉडी बिल्डर राजस्थान सावा, जिला परिषद सदस्य रवि मेनारिया, भरत मेनारिया, कमलेश मेनारिया, राधेश्याम शर्मा, उमेश खटीक, हितेश मेनारिया, प्रकाश अहीर, घनश्याम शर्मा सहित कृष्णा जन कल्याण संस्थान के सदस्य और कई युवाओं ने बढ़ चढ़कर शिविर में रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का आयोजन कृष्णा जन कल्याण संस्थान के कमलेश मेनारिया के जन्मदिन के उपलक्ष पर रखा गया।
0 टिप्पणियाँ