बाड़े में बंधे बछड़े का पेंथर ने किया शिकार

भादसोड़ा, (नरेंद्र सेठिया)। जिले के भदेसर उपखंड क्षेत्र के धीरज जी का खेड़ा पंचायत के कन्नौजिया गांव में एक पैंथर ने गाय के बछड़े का शिकार किया। बछड़ा बाड़े में बंधा हुआ था। गांव के लक्ष्मण सिंह ने बताया कि किशन सिंह पुत्र निर्भय सिंह की गाय बाड़े में बंधी हुई थी एवं बछड़ा भी पास में बंधा हुआ था। बीती रात्रि को पैंथर ने हमला कर गाय के बछड़े को मार दिया। घटना की जानकारी प्रातः पहुंचने पर ग्रामीणों को लगी। पैंथर की हलचल व बछड़े का शिकार करने की सूचना वन विभाग को दे दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ