जन चेतना दिवस का आयोजन

चित्तौड़गढ़। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 01 अक्टूबर 2022 से 07 अक्टूबर 2022 तक संचालित समाज कल्याण सप्ताह के अन्तर्गत 06 अक्टूबर 2022 को राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह चितौडगढ़ में जन चेतना दिवस मनाया गया। इस हेतु विचार गोष्ठी एवं पोस्टर पेंटिंग का आयोजन किया गया। अधीक्षक चन्द्र प्रकाश जीनगर ने कार्यक्रम में बच्चों को विभिन्न कुरितियों एवं अंधविश्वास से दूर रहकर शिक्षा का महत्व बताया। किशोर न्याय बोर्ड, सदस्य अरूणा राठौड़ ने बच्चों से नशे के कारणों पर चर्चा की साथ ही बाल कल्याण समिति सदस्य रमेश चन्द्र दशोरा ने नशे से बचाव के विभिन्न उपायों पर बच्चों से वार्ता की गई एवं नशे के द्वारा होने वाली विभिन्न असामाजिक क्रिया-कलापों के दुष्परिणामों से बच्चों को जागरूक किया। सदस्य मंजू जैन ने बाल श्रम के बच्चों के जीवन पर पड़ने वाले कुप्रभावों पर चर्चा की। जन चेतना विचार गोष्ठी कार्यक्रम में परिवीक्षा अधिकारी विकास खटीक ने बच्चों को विभिन्न कुरितियों से दूर रहने हेतु अच्छे लोगों की संगति में रहने एवं अच्छी आदतों को रोजमर्रा के जीवन में उतार कर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। विचार गोष्ठी के दौरान बच्चों ने अपने विचार रखे एवं पोस्टर पेन्टिंग द्वारा कुरितियों एवं उनके कुप्रभावों के बारे में बताकर जागरूक किया गया। इस दौरान बाल कल्याण समिति सदस्य सीमा भारती, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी नारायण प्रसाद मीणा, स्वास्थ्य कार्यकर्ता मंजू चौधरी आदि कार्मिक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ