चित्तौड़गढ़। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री युनुस मन्सूरी ने बताया कि सावा, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, कोटा से 39 सदस्सीय दल पवित्र मक्का व मदीना की
उमराह यात्रा के लिए रवाना हुआ है। इसी दल में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष एम. डी. शेख की माताजी कमरूननिशा व उनके पुत्र दारंन शंख भी रवाना हुए। जिनका ग्रामवासियों व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया व उनसे आग्रह किया कि उस पवित्र दरबार में देश में अमन चौन व भाईचारे के लिए दुआ करें। ये यात्रा 9 नवम्बर से शुरू होगी।
अजमेरी टूर एण्ड ट्रावेल्स द्वारा इस दल के सभी मेम्बरों को मक्का व मदीना और बहुत से पवित्र मजारात व स्थानों की जियारत करवाई जाएगी।
स्वागत के दौरान हाजी निसार अहमद, हाजी रुखसार अहमद, खलील अहमद एम. डी. शेख, अकिल अहमद, मुश्ताक खान, सराफत शेख, इरशाद खान, शब्बीर खान, नावेद अंजुम, अंजुम शाहिद, आरफ शेख, रिजवान, मोइन, सरफराज खान, मुर्तजा खान, गुलाम फारुख, मुबारक, वसीम, सद्दाम, उस्मान शेख, रईस खान, हुसैन अहमद, सिराजुद्दीन, शाहिना,
निखत, खुशनुमा, गुलाम मुस्तफा आदि मौजूद थे।