भादसोड़ा, (नरेंद्र सेठिया)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भादसोड़ा में तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा की उपस्थिति में किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भादसोड़ा में तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेला आयोजन कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा की उपस्थिति में किया गया। मां सरस्वती को दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्थानीय विद्यालय की ओर से अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरना पहनाकर कर स्वागत अभिनंदन किया गया।
पाठ्यक्रम में विज्ञान सब्जेक्ट अनिवार्य होना चाहिए जिससे विद्यार्थियों के मनोवैज्ञानिक बनने की राह आसान हो विज्ञान शैक्षिक विषय होने से विद्यार्थी इसमें कम रुचि लेते हैं इसीलिए विज्ञान में दूसरे देशों के दलित प्रधान पीछे हैं। आज भी भारत में चाइनीज सामान जापानी एवं कई विदेशी सामान व उपकरणों का उपयोग करते। विज्ञान के कारण कई चमत्कार भी हुए हैं। विज्ञान से कई कुरीतियों को भी खत्म किया जा सकता है। जिनके कारण वैज्ञानिक है लेकिन इसे चमत्कार जादू के रूप में पेश किया जाता है। विद्यार्थी स्वयं वैज्ञानिक बनने की सोच रखें एवं वैज्ञानिक बनने के सपने देखें इससे देश और राष्ट्र का निर्माण होगा। भादसोड़ा के पानी में तासीर है यहां से आईएएस, सांसद, एमएलए जैसी प्रतिभाएं देश एवं राज्य को मिली है। यह विचार जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भादसोड़ा में तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेला शुभारंभ आयोजन में रखें।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भादसोड़ा में तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा की उपस्थिति में किया गया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भादसोड़ा में तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेला आयोजन कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा की उपस्थिति में किया गया मां सरस्वती को दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्थानीय विद्यालय की ओर से अतिथियों का मोठडा एवं उपरना पहनाकर के स्वागत अभिनंदन किया गया। भादसोड़ा सरपंच शंभू लाल सुथार ने जिला स्तरीय विज्ञान मेला आयोजन की विधिवत घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान भादसोड़ा सरपंच शंभू लाल सुथार, पंचायत समिति सदस्य गोविंद सोनी, कल्पना शर्मा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सालवी, थानाधिकारी रविंद्र कुमार सेन, महावीर प्रसाद तूनवाल, कार्यवाहक प्राचार्य शंकर लाल जाट आदि ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार रामलाल मेघवाल, जीएसएस अध्यक्ष हीरालाल आचार्य, ग्राम पंचायत मेंबर कमलेश जाट, हरिशंकर जाट, वरिष्ठ व्याख्याता प्रेम सिंह सिसोदिया उपस्थित थे। संचालन माणक लाल झारोली ने किया। आभार कार्यवाहक प्राचार्य शंकर लाल जाट ने व्यक्त किया। उपस्थित अतिथियों ने विज्ञान मेले का अवलोकन किया।
0 टिप्पणियाँ