रास्ते में सोने के आभूषण से भरा बैग मिला, पुजारी ने असली मालिक को लौटाया

चित्तौड़गढ़। रास्ते में आ रहे एक पुजारी को सोने के आभूषण से भरा एक बैग मिला। पुजारी ने बैग असली मालिक को लौटा कर ईमानदारी का परिचय दिया। 
 बोहेड़ा निवासी पुजारी सत्यनारायण महाराज बांसी से बड़ीसादड़ी सड़क मार्ग से आ रहे थे उन्हें रास्ते में एक काले कलर का बैग मिला। पुजारी सत्यनारायण ने जब बैग खोलकर देखा तो उसमें सोने के आभूषण मिले। जब बैग मालिक को रास्ते में कही बैग गिर जाने का पता चला तो सोशल मीडिया पर बैग के रास्ते में कही गिरने का मैसेज भेजे।
पुजारी सत्यनारायण जब बड़ीसादड़ी पहुंचे और एक सर्राफा से इस सम्बंध में बताया कि रास्ते में उन्हें एक बैग मिला जिस में सोने के आभूषण हैं। इस पर बड़ीसादड़ी सर्राफा एसोसिएशन के सदस्यों की मौजूदगी में ज़ेवर के असली मालिक ललित सोनी पिता नंदलाल सोनी बाँसी वाले को बुलाकर बैग सुपुर्द करके पुजारी ने ईमानदार की मिसाल कायम की।
बैग में 45 ग्राम सोने के जेवर जिनकी कीमत करीब 2 लाख 80 हजार रुपए थी,  यह बैग रास्ते में गिर गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ