चित्तौड़गढ़। महावीर इंटरनेशनल के चित्तौड़गढ़ जोन के वर्ष 2023-25 की जोन काउंसिल के सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर अनिल जैन की के मुख्य आथित्य में महावीर इंटरनेशनल नेत्र चिकित्सालय परिसर में आयोजित किया गया।
आयोजन की अध्यक्षता जोन अध्यक्ष चांदमल बोकड़िया ने की। विशिष्ट अतिथि अंतराष्ट्रीय महा सचिव वीर अशोक गोयल थे। अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरा मंजु पोखरना एवं फाउंडेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी वीर पदम जैन ने समारोह में भाग लिया।
अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर अनिल जैन ने अपने उद्बोधन में बताया की महावीर इंटरनेशनल केवल जैन समाज की ही संस्था नहीं है यह महावीर के सिद्धांतों सबको प्यार सब की सेवा एवं जियो और जीने दो के में विश्वास रखने वालों की संस्था है। वीर अनिल जैन ने चित्तोडगढ़ जोन के अंतर्गत आने वाले केंद्रों से समस्त मानव मात्र की सेवा करने वालों को बड़ी सोच के साथ जोड़ने का आवहन किया।
इस अवसर पर वीर अशोक गोयल ने भी संस्था की बेहतरी के लिए प्रयास करने का आवहन किया। चित्तौड़गढ़ केंद्र, वीरा देशना केंद्र एवं युवा केंद्र के पदाधिकारियों की शपथ ग्रहण करा पीड़ित मानवता सेवा के एक नये युग की शुरुआत पर बधाईयां दी।
प्रारम्भ में प्रार्थना भावना दिन रात मेरी सब सुखी संसार हो से बैठक का शुभारंभ हुआ। जोन अध्यक्ष चांदमल बोकड़िया ने गठन की समस्त सूचनाएं देते हुए 12 नए सदस्यों को महावीर इंटरनेशनल की शपथ ग्रहण करने के पश्चात सेवा प्रकल्पो के बारे में जानकारी देते हुए संस्था द्वारा किए जाने वाले लक्ष्यों के बारे में बताया। साथ ही सदस्यों को महावीर इंटरनेशनल के राष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स ग्रीन इंडिया, क्लीन इंडिया, कैटेरेक्ट फ्री इंडिया, रक्तदान, देहदान, मरणोपरांत नेत्रदान, कोरोना जागरण, शिक्षा दान सहित समस्त सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
सभा में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने वीर चांदमल बोकडीया को एमआई एफ की सदस्यता ग्रहण कराई।
जोन सचिव वीर प्रवीण जैन ने अप्रैल व मई माह में किए गए सेवा कार्यों के जानकारी दी। मंच संचालन वीर सी एम राका एवं वीरा स्वाती छाजेड ने किया आभार प्रदर्शन चित्तौड़गढ़ केंद्र के अध्यक्ष वीर अभय सिंह संजेती ने किया।
0 टिप्पणियाँ