चित्तौड़गढ़। दीपावली के पावन पर्व पर भाजपा सावा मण्डल द्वारा मायरा महादेवजी में दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रतन डांगी ने की। मुख्य अतिथि विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या थे। विधायक आक्या ने सावा मण्डल के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दीपावली की बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि दीपावली का त्यौहार आप सभी के जीवन में खुशहाली एवं समृद्धि लाये और आपसी प्रेम-भाव, सहयोग, कर्तव्य, निष्ठा, त्याग और समर्पण के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने एवं आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने की बात कही। विधायक आक्या ने राजस्थान सरकार को कोसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था प्रभावी एवं मजबूत नहीं होेने से अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। राजस्थान प्रदेश अपराधों का सिरमोर बन गया है। राजस्थान जैसे शांत प्रदेश में खुलेआम बलात्कार, लूटपाट हो रहे है। राजस्थान सरकार के मंत्री एवं विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त है। फसलों में हुए खराबे का भी किसानों को पर्याप्त मुआवजा नहीं दिया गया इसके साथ ही सरकार द्वारा फ्यूल चार्ज के नाम पर बिजली की दरे भी बढा दी है जिसके कारण किसानों एवं आमजन में रोष व्याप्त है। सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को नहीं मिल पा रहा है।
उक्त कार्यक्रम के सीकेएसबी बैकं चेयरमैन लक्ष्मण सिंह खोर, पूर्व भाजपा जिला प्रमुख मिट्ठू लाल जाट, मंडल अध्यक्ष रतन डांगी, प्रधान देवेन्द्र कंवर, जिला मंत्री हरि सिंह जाट, जिला उपाध्यक्ष रणजीत सिंह भाटी, मंडल प्रभारी देवी सिंह राणावत, मंडल महामंत्री अनिल सुखवाल, नरेश जाट, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम जायसवाल, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रामगोपाल जाट, एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष भैरू लाल सालवी, जिला परिषद सदस्य बीनू मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य श्याम लाल, किसान मोर्चा जिला प्रवक्ता शोभा लाल डांगी, मण्डल के सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि एवं नव निर्वाचित सहकारी समिति अध्यक्षों के साथ ही मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ