कांग्रेसजनों ने मनाई भारत के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू की पुण्यतिथि


निंबाहेड़ा। निंबाहेड़ा में यहां सोमवार को प्रातः 11 बजे कांग्रेसजनों द्वारा मालगोदाम रोड़ पर स्थित नेहरू पार्क में स्थित भारत के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू की आदमकद प्रतिमा पर आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारतरत्न से सम्मानित स्व पंडित जवाहर लाल नेहरू पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया एवं समस्त कांग्रेसजनों ने "पंडित जवाहरलाल नेहरू अमर रहे" के गगनभेदी नारे लगाए।
देश के लिए प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू के बहुमूल्य योगदान को याद करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा एवं नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री का पद संभालने के लिए कांग्रेस द्वारा पंडित नेहरू निर्वाचित हुए थे। जब गांधी जी ने नेहरू को उनके राजनीतिक वारिस और उत्तराधिकारी के रूप में अभिस्वीकार किया था। तब प्रधानमन्त्री के रूप में नेहरू भारत के सपने को साकार करने के लिए चल पड़े थे। भारत का संविधान 1950 में अधिनियमित हुआ। जिसके बाद उन्होंने आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सुधारों की एक महत्त्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की। एक बहुवचनी, बहु-दलीय लोकतन्त्र को पोषित करते हुए, उन्होंने भारत के एक उपनिवेश से गणराज्य में परिवर्तन होने का पर्यवेक्षण किया। विदेश नीति में, भारत को दक्षिण एशिया में एक क्षेत्रीय नायक के रूप में प्रदर्शित कर निरपेक्ष आन्दोलन में एक अग्रणी भूमिका निभाई। ऐसे विरले पुरुष नेहरू भारत भूमि पर जन्मे यह हम सब भारतवासी के लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद शोभाराम जाट, बिहारीलाल सोलंकी, एवं शांतिलाल लड़ना तथा नुसरत खान, फरीद खान, यू, एस, शर्मा, बिल्ला उस्ताद ,राजेश बोडाना, मनोहर माली, अशोक शर्मा, लक्ष्मी लाल मोरवार, चांदमल सोना वा, महावीर पालेचा, इंद्रजीत बारेट,जहांगीर भाई मंसूरी, श्रवण आंजना, सईद खान, हसन खान, हरिकिशन माली, आशुतोष टांक,सत्यनारायण माली, कमल डांगी,प्रकाश चंद्र डांगी, रोहित राठौर, कांग्रेस कार्यालय सहायक जाकिर हुसैन, फैसल खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधि गण एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ