पुलिस ने बनाए बिना हेलमेट वाहन चालकों के चालान


जहाजपुर, (माय सर्कल न्यूज़ @रविकांत जोशी)। पुलिस द्वारा आज अभियान चलाकर बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों एवं बिना नंबर प्लेट वाहन चालको के चालान बनाए । थाना प्रभारी राजूराम पलासिया ने बताया कि । जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू के निर्देश पर आज कस्बे में बिना हेलमेट वाहन चला रहे दुपहिया वाहन चालको एवं दुपहिया वाहनों पर प्रेस पुलिस एवं अन्य डायलॉग लिखे होनेऔर नंबर प्लेट पर नंबर नहीं लिखे होने पर वाहन चालकों के नियमानुसार चालान बनाए गए । साथ ही उन्हें हेलमेट लगाकर वाहन चलाने एवं नंबर प्लेट पर नम्बर लिखाने की हिदायत दी । पुलिस के जवानों द्वारा एएसआई दुर्गा लाल मीणा एवं हेड कांस्टेबल बनय सिंह के नेतृत्व में चावंडिया चौराहा शाहपुरा रोड विंध्या बाटा पेट्रोल पंप नागजी चौराहा संतोष नगर सहित जगह जगह नाकाबंदी कर बिना हेलमेट वाहन चालकों के चालान बनाए । इस दाैरान कांस्टेबल मुकेश कुमार, सुरेश चाैधरी, विकास कुमार, जीवन सिंह, सत्यवीर, रिकम, सहित पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ