चित्तौड़गढ़। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले मामले में एक जून तक अंतरिम जमानत के अंतर्गत रिहा करने के उपलक्ष्य में चित्तौड़ जिले के आप कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर मिठाइयां बांटी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस जिला अध्यक्ष अनिल कुमार चंदेल ने बताया कि इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनाकर तानाशाही सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए देश की आवाम तैयार है जिसमें सुप्रीम कोर्ट के न्याय संगत निर्णय का भी स्वागत कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला सचिव ब्रजेश चोखड़ा, जिला सोशल मीडिया इंचार्ज राजीव माहेश्वरी, चित्तौड़गढ़ ब्लॉक के कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष भरत, कपासन ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश जाट, राशमी ब्लॉक के कार्यकर्ता रणजीत खटीक, यशवंत शर्मा, कमलेश पारीक, सूरज शर्मा एवं शिव शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ