बेगूं (माय सर्कल न्यूज़ @महेन्द्र धाकड़)। बेगूं नगर में स्थित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को भारत के महान अभियंता और भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या के जन्मदिन के मौके पर एक आधुनिक विज्ञान मेला आयोजित किया।
इस मेले में विद्यालय के छात्र और छात्राएं ने विभिन्न विज्ञान और गणित मॉडल्स का प्रदर्शन किया, जिसमें कक्षा 4 से कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राएं ने लगभग 72 मॉडल तैयार किए।
इस उत्सव में विद्यालय के कक्षाचार्य और आचार्यों ने सहयोग किया और समस्त विद्यालय परिवार ने इसके सफल आयोजन के लिए योगदान किया। आगामी जिला स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन भी स्थानीय विद्यालय बेगूं द्वारा 21 और 22 सितंबर को होगा।
इस मेले के आयोजन में विद्यालय प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष कोमल आंचलिया, सचिव इंद्रदेव सेन और प्रधानाचार्य के साथ विद्यालय के शिक्षक भी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ