भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा चित्तौड़गढ़ महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दशोरा को दिया प्रशस्ति पत्र

              
चित्तौड़गढ़। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा को महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वानिथि श्रीनिवासन ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए गए महिला प्रवास कार्यक्रम में लोकसभा चुनावों में विभिन्न राज्यों में प्रवास करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट विदुषी बिल्लू ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष वीणा दशोरा ने लोकसभा चुनाव में हरियाणा में 15 दिवसीय प्रवास किया। इससे पूर्व भी वीणा दशोरा ने विधानसभा चुनावो में उत्तर प्रदेश में एक माह एवं गुजरात में 15 दिन का प्रवास किया था । वीणा दशोरा को  27 मई सोमवार को भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय से जारी किया  गया प्रशस्ति पत्र दिया गया। जिला अध्यक्ष दशोरा ने सम्मान हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन,  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी, महिला मोर्चा 
प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ