बेगूं, (महेन्द्र धाकड़)। रावतभाटा नगर में डॉ भीमराव अम्बेडकर,सम्राट बप्पा रावल सर्किल पर विकास कार्य एवं सौंदर्य करण को लेकर रविवार को नगरपालिका अध्यक्ष ने निरक्षण किया। भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कमलेंद्र सिंह हाड़ा ने बताया कि शहर के मुख्य चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं लगी हुई हैं, जिनमे गार्डन,विकास कार्य एवम सौंदर्य करण के अधूरे कार्य को पूरा करने को लेकर सांसद सीपी जोशी, विधायक डॉ सुरेश धाकड़ के निर्देश पर नगर पालिका अध्यक्ष मधु कंवर हाड़ा ने नगर पालिका जे ई एन अविनाश तोमर को मौका देखने और सर्किल का शहर की जनता की भावना अनुरूप विकास करने के आदेश दिए। कहा इस पर जल्दी ही होंगे कई विकास कार्य। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र दशोरा,पार्षद तन्वी शर्मा,पार्षद संजय रठुदिया,पूर्व पार्षद हरीश राठौर,महामंत्री दिनेश सेन,अविनाश गुप्ता,गजेंद्र सिंह जगपुरा,राहुल नायक,पांचू राम,प्रवीण लाड,मनीष आदि मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ