लेनदेन की बाकीयात पर घेरकर किया हमला, जख्मी हालत में पहुंचाया अस्पताल, दी रिपोर्ट दर्ज

प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)। जलोदा जागीर थाना क्षेत्र के रघुनाथपूरा गांव के एक व्यक्ति के साथ लेन देन की बाकियात के चलते चार से पांच लोगों ने घेरकर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके चलते घायल के पैर तोड़ दिए और गम्भीर चोटिल कर घायल कर दिया। पुत्र ने बीच बचाव कर व मिन्नते कर अपने घायल पिता को हमलावरों से छुड़ाकर निम्बाहेड़ा चिकित्सालय ले गया। जहाँ घायल का उपचार करवाकर जानलेवा हमला करने वालों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया। हरीश पुत्र बगदीराम धाकड़ ने छोटीसादड़ी उपाधीक्षक को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता बगदीराम धाकड़ बम्बोरी गांव के एक मंदिर पर बैठे हुए थे। उसी दौरान चन्दन सिंह राजपूत पांच छः लोगो को अपने साथ लेकर आया और उसके रुपये नही लौटने की बात करते हुए बगदीराम को घेरकर लोहे के सरियो से घेर कर हमला कर दिया। चिल्ला चोट की आवाज पर हरीश दौड़कर हमलावरों से अपने पिता के जीवन की मिन्नते करते हुए उन्हें छुड़ाया ओर लोगों के सहयोग से घायल को निम्बाहेड़ा चिकित्सालय ले जाकर उपचार करवाया। रिपोर्ट में बताया कि घायल के हाथ पैर टूट गए और कई जगह चोट आई है। वही आरोप लगाया कि बगदीराम के जेब में रखे पंद्रह हजार व एक तोले की सोने की चेन हमलावर लूट ले गए। डीएसपी गोपाल लाल हिंडोनिया ने जलोदा जागीर पुलिस चौकी पर मामला दर्ज कर जांच के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ