73 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी और 5 लाख की नकदी चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार


भीलवाड़ा। भीलवाड़ा पुलिस द्वारा करीब 73 तोला सोना तथा डेढ़ किलो चांदी व पांच लाख रूपये की नकदी चोरी एवं नकबजनी की वारदाता का खुलासा किया हैं। आरोपी किशन कंजर उर्फ किशन खोडिया, मनीष को गिरफ्तार किया हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत आईपीएस द्वारा करेडा के क्षेत्र में बढ रही चोरी नकबजनी की वारदातों की रोकथाम हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाड़ा रोशन पटेल के निर्देशन व हेम्मत कुमार के
वृत्ताधिकारी वृत आसीन्द के निकट सुपरवीजन में थानाधिकारी करेड़ा मय जाप्ता अपराधियों की धरपकड़ हेतु
थाना स्तर करेडा एवं जिला साईबर सैल के साथ एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा पुर्व में चालानशुदा अपराधियों, थाना हाजा के हिस्ट्रीशीटर से पुछताछ एवं मुखबीर की
सूचना के आधार पर दो नकबजन को गिरफ्तार किया जाकर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर थाना करेडा ग्राम करठा में हुई चोरी में अग्रीम अनुसंधान किया जायेगा।

घटना का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी महेन्द्रसिंह पिता गणपतसिंह चुण्डावत निवासी करठा थाना करेडा जिला भीलवाडा ने एक लिखित रिपोर्ट थाना करेडा पर पेश कर बताया कि 25 मार्च 2024 की रात्री
को ग्राम करठा में रहवासी मकान से प्रार्थी व मेरे परिवार के लोग घर के चोक में सोए हुऐ थे कि रात के समय अज्ञात चोरों द्वारा मकान में घुसकर अलमारी में रखे सोने के गहने सोना करीब 73 तोला तथा चांदी
डेढ़ किलो चांदी व पांच लाख रूपये रोकड़ चोरी हो गये। वगैरा रिपोर्ट पर थाना करेड़ा पर प्रकरण संख्या 87/24 धारा 457, 380 भादस मे दर्ज कर मुल्जिमानों की तलाश शुरू की गई।
वारदात का तरीका :-
मुल्जिमानों द्वारा घटना में मोटरसाईकिल प्रयुक्त की जाती हैं। रात्री के समय सुने पड़े मकान एवं खेतों में रैकी की जाकर रात्री के समय चोरी करना तथा मुल्जिमानों द्वारा प्रार्थी के घर में घुसकर घर से जर जैवरात व नगद रूपये चुराए।
पुलिस ने इस मामले में किशन कंजर उर्फ किशन खोडिया पिता स्व० सुन्दर लाल उर्फ सुन्दरीया कन्जर उम्र 22 साल निवासी दुदी तलाई (बिजयपुर) थाना बिजयपुर जिला चित्तौड़गढ़, मनीष पिता सुन्दर लाल उम्र 19 साल निवासी दूदी को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम कार्यवाई टीम में अर्जुनलाल उ. नि थानाधिकारी थाना करेड़ा जिला भीलवाड़ा, अर्जुनसिंह हेड कानि 20 थाना करेडा, जिला भीलवाड़ा, मुकेशकुमार कानि 683 थाना करेडा, जिला भीलवाड़ा,  भगवानराम कानि 591 थाना करेडा, जिला भीलवाड़ा, संजीवकुमार कानि 657 थाना करेडा, जिला भीलवाड़ा,
 सुरेश कुमार कानि 2292 थाना करेडा जिला भीलवाड़ा, बाबुलाल कानि 504 थाना करेडा जिला भीलवाड़ा और 
साईबर टीम में आशीष कुमार मिश्रा सउनि साईबर सैल भीलवाड़ा, पिन्टुकुमार कानि 494 साईबर सैल भीलवाड़ा, चन्द्रपाल सिहं कानि. 278 साईबर सैल भीलवाड़ा (विशेष योगदान), किशोरकुमार कानि 1957 साईबर सैल भीलवाड़ा (विशेष योगदान) और ललीत सिह कानि. 1345 डीएसटी टीम चित्तौड़गढ़ आदि शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ