भीलवाड़ा, (पंकज पोरवाल)। दिगम्बर जैन समाज की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सबसे क्रियाशील संस्था दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की नवीन शाखा नवकार ग्रुप, जमुना विहार भीलवाड़ा की प्रथम शपथ, होटल श्रीलोक में सानन्द संपन्न हुई। नवकार ग्रुप के संस्थापक आशीष सेठी ने बताया कि ग्रुप के नव मनोनीत अध्यक्ष संजय बडजात्या, सचिव राजेंद्र बगड़ा, कोषाध्यक्ष राकेश बगड़ा के साथ सम्पूर्ण कार्यकारिणी की शपथ, अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जैन विनायका की गरिमामायी उपस्थिति मे, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष देवेंद्र कांसल द्वारा दिलाई गई। कार्यक्रम मे राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल बिलाला (जयपुर) मेवाड़ रीजन प्रमुख प्रवीण चैधरी विशेष अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जय कुमार पाटनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कोटा रीजन सचिव मनोज जैन सोनी, वरिष्ठ पदाधिकारी एनसी जैन, सोहन लाल गंगवाल, राजेश बड़जात्या, सुशील चांदीवाल सहित जैन समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थिति रहे।
0 टिप्पणियाँ