पूर्व पीएम भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मौन रखकर दी श्रद्धाजंलि


चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा व जिला संगठन महासचिव करण सिंह सांखला की उपस्थिति में स्टेशन रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान राज्य मंत्री जाड़ावत ने कहा कि गांधी संचार क्रांति के जनक थे वह आधुनिक भारत के निर्माता थे उन्होंने युवाओं को वोट देने का अधिकार दिया महिलाओं को चुनाव में आरक्षण देकर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की वह सभी को साथ लेकर देश को उन्नति और प्रगति की ओर ले गए। वह कहते थे कि जिन कोमो ने देश को आजाद करवाया वहीं देश को खुशहाल बनाने का कार्य करते हैं। देश में जो टेलीकॉम कंप्यूटर क्रांति छाई हुई है वह गांधी की ही देन है। आज के दिन हम उस युगपुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।
जिला प्रवक्ता अहसान पठान ने बताया कि कांग्रेस कार्यालय के पश्चात सभी कांग्रेस जन सेंती स्थित राजीव पार्क पहुंचकर राजीव गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेम प्रकाश  मूंदड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सोनी, विक्रम जाट, पीसीसी सदस्य प्रमोद सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष रमेश नाथ, कमल गुर्जर, महासचिव विमल जैन, गजानंद गुर्जर, सचिव मोहसिन खान, राजकुमार सिंह, मेवा लाल खटीक, अंबालाल शर्मा, मोहम्मद इकबाल, महेश धूत, शहर प्रवक्ता राजेश सोनी, वरिष्ठ पार्षद बालमुकुंद मालीवाल, विजय चौहान, शैलेंद्र सिंह शक्तावत, पूर्व युवा प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह जाड़ावत, बिसूका के पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप नेभनानी, शहर कांग्रेस के महासचिव महेश काकानी, संदीप सिंह अरोड़ा, शम्मी, देवीलाल धाकड़, शंभू लाल प्रजापत, बाबर मीणा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोहन सिंह भाटी, सरपंच रविराज सिंह जाड़ावत, मंडल अध्यक्ष आजाद पालीवाल, महेंद्र शर्मा, सुनील चौधरी, उदय लाल रेगर, प्रशांत शर्मा, नवीन जैन, कमलेश पोरवाल, प्रवीण जाखड़, विप्लव सिंह चौहान, विजय धाकड़ आदि कांग्रेस जन एवं जिला ब्लाक पदाधिकारी पार्षद मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ