पदोन्नति पर सखी सुरक्षा ग्रुप की महिलाओं ने एडिशनल एसपी चौधरी का किया स्वागत

शनिमहाराज आली, (माय सर्कल न्यूज़ @गजेंद्र सिंह राजपूत)। क्षेत्र के कपासन थाना पुलिस उपाधीक्षक गीता चौधरी के प्रमोशन एवं स्थानांतरण होकर एडिशनल एसपी बनने पर सखी सुरक्षा ग्रुप की महिलाओं ने ऊपरना पहनाकर बधाई दी।इस अवसर पर सुनीता सांवला, खुशबू बारेगामा, रेखा सोमानी,बलजीत कौर,सीमा डाड,इंदु पाराशर, समता पाराशर,नीतू इन्नाणी,पल्लू सोमानी बुकलेट देकर पदोन्नति की बधाई दी।  पुलिस उपाधीक्षक गीता चौधरी के पदोन्नति करने पर महिलाओं ने तिलक लगाकर मुंह मीठा करवाया एवं शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ