चित्तौड़गढ़। जयपुर से वाया चंदेरिया होते हुए अहमदाबाद तक एक नई ट्रेन एक नवंबर से शुरू होने जा रही हैं। चन्देरिया रेलवे स्टेशन पर अहमदाबाद और जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए सुविधा होगी।
जानकारी के अनुसार ट्रेन यह ट्रेन जयपुर से शाम 19:35 बजे पर रवाना होकर किशनगढ़, अजमेर होते हुए रात्रि 23:35 पर भीलवाड़ा पहुंचेगी। इसके पश्चात चंदेरिया, मावली, उदयपुर, डूंगरपुर, शामलाजी होते हुए प्रातः 8:45 बजे पर असर्वा (अहमदाबाद) पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन असर्वा से शाम को 18:45 से प्रारंभ होकर हिम्मतनगर, शामलाजी, डूंगरपुर, उदयपुर सिटी, मावली, चंदेरिया होते हुए रात्रि में 2:55 बजे पर भीलवाड़ा पहुंचेगी।
उक्त ट्रेन का नंबर 12981 / 12982 है जो प्रतिदिन चलेगी। इस ट्रेन का चित्तौड़गढ़ में ठहराव नहीं होकर सीधे चंदेरिया से रवाना होने के कारण यह ट्रेन रात्रि करीब 2 बजे अहमदाबाद से चंदेरिया पहुंचने के कारण चित्तौड़गढ़ के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि रात्रि के समय चंदेरिया से चित्तौड़गढ़ किसी ऑटो रिक्शा से आना महंगा पड़ सकता है। इसी तरह चंदेरिया से भी अहमदाबाद जाने का समय रात में लगभग 12:30 बजे का है। चित्तौड़गढ़ से इस ट्रेन का आवागमन होने से यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सकती थी।
0 टिप्पणियाँ