चित्तौड़गढ़ से ख़बर
जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल के निर्देश पर जिले में एक साथ सभी इंदिरा रसोई का औचक निरीक्षण अभियान,
चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा, रावतभाटा सहित जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में स्थित इंदिरा रसोई का निरीक्षण कर रहे हैं अधिकारी,
निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन की मात्रा, गुणवत्ता, साफ सफाई, पेयजल, बैठक व्यवस्था आदि का ले रहे हैं जायजा,
*जिला कलक्टर पोसवाल ने सभी संबंधित उपखंड अधिकारियों को शाम तक निरीक्षण रिपोर्ट सौंपने के दिए निर्देश,
अतिरिक्त जिला कलक्टर गितेश श्री मालवीय कर रहे हैं सुपरविजन,
हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी जयपुर में किया इंदिरा रसोई में भोजन,
सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने भी हाल ही निम्बाहेड़ा में इंदिरा रसोई में किया था भोजन,
राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत भी चित्तौड़गढ़ में इंदिरा रसोई पर जाकर लेते रहते हैं फीडबैक,
राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना है इंदिरा रसोई, मात्र 8 रुपए में मिलता है सम्मानपूर्वक पौष्टिक भोजन
0 टिप्पणियाँ