चित्तौड़गढ़। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट घोषणा 2022-23 की अनुपालना में क्रमोन्नत बालिका विद्यालय में राज्यमंत्री जाड़ावत की अनुशंसा पर चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा हेतु कक्ष का निर्माण हेतु 2 करोड़ की स्वीकृति जारी की गई।
स्वीकृत कार्यों में राबाउमावि कन्नौज में अतिरिक्त कक्षा कक्ष, राबाउप्रावि चंदेरिया में अतिरिक्त कक्षा कक्ष, राबाउप्रावि गिलुंड में अतिरिक्त कक्षा कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, पुस्तकालय कक्ष, प्राचार्य कक्ष,बालक बालिका मूत्रालय, पेयजल सुविधा, विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष, राबामावी धनेतकला में अतिरिक्त कक्षा कक्ष, राबामावि घटियावाली में अतिरिक्त कक्षा कक्ष, राबामावि विजयपुर में अतिरिक्त कक्षा कक्ष के लिए लगभग 2 करोड़ की राशि व्यय होकर निर्माण कार्य किया जाएगा जिससे उक्त विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियो को लाभ होगा।
0 टिप्पणियाँ