बेगूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूं नगर व कॉलेज की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
बताया की मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूं नगर व कॉलेज की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा उक्त विषय को लेकर आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में प्रथम सत्र प्रांत सह मंत्री रतन वैष्णव ने लिया। जिसमें संघठन के गौरवमयी इतिहास कि यात्रा बताते हुए संघठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी विस्तार पूर्वक दी।
वही द्वितीय सत्र में कार्यकारिणी कि घोषणा कि गई। जिसमें नगर मंत्री देवेन्द्र पहाड़िया, सहमंत्री चेतना छिपा, हर्षित सोनी, चन्द्रभान सिंह चूंडावत, एसएफएस संयोजक मोहित छिपा एवं कॉलेज इकाई अध्यक्ष अंकित शर्मा, उपाध्यक्ष नीरज कुमार धाकड़, कालू खटीक कॉलेज इकाई सचिव विदिशा जैन, सह सचिव उमेश धाकड़ को नियुक्त किया गया।
0 टिप्पणियाँ