चित्तौड़गढ़। उदयपुर रानी रोड स्थित रोटरी क्लब भवन में तामीर सोसायटी का 31वां अवार्ड समारोह हुआ। समारोह में चित्तौड़गढ़ के सम्मानित होने वाले मिस्र काहिरा अल अज़हर यूनिवर्सिटी में साढ़े चार साल रहकर तालीम हासील कर मुफ़्ती की सनद पाने वाले मोलाना मुफ़्ती उस्मान गनी अजहरी अशरफी साहब को तामीर सोसायटी के चेयरमैन डॉ इकबाल सागर साहब, मेवाड़ गौरव कॉलेज प्रो. एसएस सारंगदेवोत साहब, अजय एस. मेहता साहब, प्रॉफेसर सय्यद साजिद अली साहब, शेख शब्बीर के मुस्तफा साहब ने सनद व शॉल ओढ़ा कर इस्तकबाल किया।
असरा वेलफेयर सोसायटी के सदर सिद्दीक नूरी साहब, शहर काजी अब्दुल मुस्तफ़ा चिश्ती करीमी व सज्जादा नशीन मोहम्मद सलीम अशरफ़ी, को शाल ओढ़ा कर इस्तकबाल किया।
0 टिप्पणियाँ