चित्तौड़गढ़। मंगलवाड़ थाना पुलिस ने गुरुवार को हाईवे स्थित एक होटल से अवैध रूप व असुरक्षित तरीके से रखा 600 लीटर अवैध डीजल जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि गुरुवार को थानाधिकारी मंगलवाड़ चन्द्रशेखर किलानियां पु.नि. के निर्देशन में एएसआई बलवन्तसिंह व पुलिस जाप्ता कानि. शंकरकृष्ण व छोगालाल द्वारा आनन्द प्लाजा होटल चित्तौड़गढ़-उदयपुर नेशनल हाईवे के पास अवैध रूप से एवं असुरक्षित तरीके से पैट्रोलियम पदार्थ रखने की सुचना पर आनन्द प्लाजा होटल तितरडा कट के पास पहुँचे। जहां पर एक व्यक्ति सदिग्ध मिला। जिसने अपना नाम आसावरा की ढाणी थाना भदेसर निवासी 30 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र रामलाल सालवी बताया। जिसके पास ही पड़ी एक हजार लीटर की सफेद टंकी में भरा 600 लीटर अवैध डीजल जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। अग्रिम अनुसंधान जारी है।
0 टिप्पणियाँ