चित्तौड़गढ़। नगर परिषद चित्तौड़गढ़ द्वारा भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर नगर परिषद के समीप भगवान परशुराम सर्किल का निर्माण करवाया गया जिसका शनिवार को राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत एवं सभापति संदीप शर्मा ने लोकार्पण किया।
आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि नगर परिषद कार्यालय परिसर के नजदीक भगवान परशुराम सर्किल का शिलान्यास वर्ष 2013 किया गया था लेकिन किन्ही कारणों से पिछले 10 वर्षों से इसका कार्य बंद था इसको लेकर सभापति संदीप शर्मा ने गंभीरता दिखाते हुए इस सर्कल का निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा सर्किल पर भगवान परशुराम के स्मृति चिन्ह के रूप में फरसा स्थापित किया गया जिसका शनिवार को परशुराम जयंती पर राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, सभापति संदीप शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी, उपसभापति कैलाश पवार, पूर्व पालिका अध्यक्ष रमेश नाथ योगी, क्षेत्रीय पार्षद मांगी देवी योगी ने ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में लोकार्पण किया।
समारोह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने सभापति संदीप शर्मा को सर्किल निर्माण के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ ओम प्रकाश उपाध्याय ने परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज को परशुराम सर्किल की सौगात देने पर ब्राह्मण समाज की ओर से राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत सभापति संदीप शर्मा का आभार प्रकट किया।
नगर परिषद द्वारा सर्किल पर भगवान परशुराम के स्मृति चिन्ह के रूप में फरसे की स्थापना की गई। यह फरसा इंदौर के कारीगरों द्वारा तैयार किया गया। इसके अतिरिक्त नगर परिषद द्वारा सर्किल पर पेडेस्टल का निर्माण करते हुए सर्किल के चारों तरफ धौलपुरी पत्थर से चारदीवारी की गई तथा सर्किल की सुरक्षा हेतु स्टील की रेलिंग लगाई गई है।
इस दौरान पार्षद सुमंत सुवालका, बालमुकुंद मालीवाल, विजय चौहान, अशोक वैष्णव, देवराज साहू, कमल गुर्जर, अनिल भडकतिया, विजय चौधरी, राजेश सरगरा, टिंकू दमानी, कन्हैयालाल माली, मनोहर मेनारिया, शिव शर्मा, मनोज मेनारिया, बृजकिशोर स्वदेशी, नगेंद्र सिंह राठौड़, सुरेंद्र नाथ योगी, संदीप सिंह शम्मी, राजेश सोनी सहित विप्र समाज से भगवान लाल तड़बा, पवन शर्मा, महेंद्र शर्मा, अरविंद व्यास, महेंद्र जोशी, सावन श्रीमाली, योग गुरु सुरेश शर्मा, मनीष त्रिपाठी, संदीप वोहरा, नरेश चतुर्वेदी, अशोक चंदेरिया, गौरव शर्मा, गौरव शर्मा, योगेश दशोरा, राहुल शर्मा, गोपाल शर्मा, युवराज श्रीमाली, महेंद्र दाधीच, रमेश दशोरा, पंकज दशोरा, अनिल भारद्वाज, अलका चतुर्वेदी, अंजू दाधीच, इंदिरा शर्मा, संगीता ओझा सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ