डाॅ. प्रतिभा तिवारी मनरेगा लोकपाल नियुक्त


चित्तौड़गढ़। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के क्रियान्वयन से संबंधित जन अभाव अभियोग निराकरण के लिए राजस्थान सरकार के ग्रामीण एवं पंचायत राज विभाग ने डॉ प्रतिभा तिवारी को लोकपाल नियुक्त किया है। स्थानीय धर्मेन्द्र तिवारी की पत्नी व जगदीशचन्द्र, भगवती देवी तिवारी की पुत्रवधु डाॅ. प्रतिभा तिवारी की इस नियुक्ति पर परिवारजनों सहित दाधीच समाज ने प्रसन्नता व्यक्त की है। चित्तौडगढ़ जिले के लिए लोकपाल की नियुक्ति के साथ-साथ प्रदेश के 18 जिलों में  लोकपाल नियुक्त किये गये है जो मनरेगा के जनअभाव अभियोग निराकरण के लिए कार्य करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ