वेलफेयर सोसायटी ने रेल्वे स्टेशन कपासन पर यात्रियों के लिए लगाई प्याऊ

कपासन, (माय सर्किल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। डॉ. अंजर साबरी दीवाना वेलफेयर सोसायटी ने रेल्वे स्टेशन कपासन पर यात्रियों के लिए प्याऊ लगाई।
सोसायटी के सेक्रटरी मंज़ूर खां पठान ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुवे डॉ. अंजर साबरी दीवाना वेलफेयर सोसायटी ने कपासन रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों के लिए ठंडा पानी पीने के लिए प्याऊ लगाई है जो सुबह 10 बजे से साँय 5 बजे तक रहेगी।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अंजर साबरी की संस्था इस प्रकार के जनहित कार्य करती रहती है। पूर्व में भी संस्था ने बच्चों के पढ़ने के निःशुल्क कोचिंग, प्रतिभशाली बच्चों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह गरीब बच्चों को निःशुल्क पुस्तक व पोशाक वितरण, गरीब बच्चों की शादी के लिए इज्तेमाई शादी जैसे जनहित कार्य कर चुकी है। भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित काम करती रहेगी।
इस अवसर पर मस्जिद बड़ा तालाब के सदर सय्यद अख्तर अली, पठान समाज अध्यक्ष आबिद खां पठान, जी एन अकादमी के चेयरमैन मोहम्मद हुसैन खां पठान,कोचिग के प्रबंधक मुख्तार खां पठान संस्था के सदस्य शेर आलम शेख, सय्यद रफीक अली, फैज़ान खां भीलवाड़ा, अकरम खां, शाहनवाज खां उदयपुर रोशन अली बुखारी, मुनीर खां गिद्दा खेड़ा राजू भाई व शहजाद खां सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ