चित्तौड़गढ़। अरब सागर में उठा चक्रवात बिपरजोय कल गुजरात से तट से टकराएगा। 15 जून की शाम तक यह कच्छ जिले के जखौ पोर्ट से टकराएगा। इस दौरान 150 किमी/घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इसके चलते बुधवार को गुजरात और मुंबई के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है।
तेज हवाओं और ऊंची लहरों के चलते अब तक 9 लोगों की मौत की खबर है। वहीं गुजरात सरकार ने कच्छ-सौराष्ट्र में समुद्र तट से 10 किलोमीटर की सीमा में 7 जिलों से 47 हजार से ज्यादा लोगों को निकालकर शेल्टर होम में भेजा है। इलाके में एनडीआरएफ की 18 टीमें तैनात हैं।
इधर चित्तौड़गढ़ में चक्रवात बिपरजोय का असर दिखाई देगा। इसको लेकर 14-17 जून तक के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
जोधपुर और उदयपुर संभाग में बारिश की संभावना :
16 जून को इसके होने के रूप में दक्षिण- पश्चिमी राजस्थान में प्रवेश करने की संभावना है। इसके असर से आंधी बारिश होगी और 15 जून दोपहर बाद ही जोधपुर व उदयपुर संभाग के जिलों में प्रारंभ होने की संभावना है। वहीं 16 जून को इसके असर से जोधपुर, उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में हवाओं की गति 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा (Gusting to 65 Kmph) तक दर्ज होने की संभावना है। 17 जून को भी इस सिस्टम का असर जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग व आसपास के कुछ भागों में भारी बारिश के रूप में जारी रहने की संभावना है।
वी.आर. उल्वा, पुलिस सब इंस्पेक्टर, नलिया ने बताया बिपरजॉय चक्रवात के मांडवी और नलिया, हॉटस्पॉट हैं।। इसके लिए हमने जनता को जागरूक कर दिया है। इसके साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की एक-एक टीम तैनात की गई है जो किसी भी आपात स्थिति में बचाव अभियान चलाएगी।
0 टिप्पणियाँ