कपासन। श्री मुरलीधर रामायण मंडल सिंहपुर द्वारा समीपस्थ गांव बारू में रामचरितमानस के पंचम सोपान सुंदरकांड के संगीतमय पाठ का आयोजन किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार 13 जून 2023 को बारू गांव में श्री मुरलीधर रामायण मंडल सिहपुर द्वारा श्री रामचरितमानस के पंचम सोपान श्री सुंदरकांड का संगीतमय वाचन किया गया कैलाश चंद्र गर्ग द्वारा वैदिक मंत्रोचार से आरंभ गणपति पूजन एवं बालाजी महाराज की पूजन के बाद भजनों की बहार के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैलाश चंद्र गर्ग प्रकाश वैष्णव कमलेश गर्ग गुलाब सोनी व अन्य भक्तों ने श्री कृष्णा भक्ति भजन बालाजी महाराज गणपति जी महाराज माताजी के भजन सांवरिया सेठ भजन चेतावनी भजन के भजन कृष्ण भक्ति गीत व अन्य कई प्रकार के प्रस्तुत भजनों पर बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष श्रोतागण एक साथ झूम झूम कर नाचते रहे। रात्रि 3 बजे तक चली भजन संध्या में दुर्गा माता चामुंडा सांवरिया सेठ कृष्णा के भजनों पर भी दर्शकों ने खूब आनंद लिया। ऑर्गन पर प्रकाश वैष्णव सनवाड एवं ढोलक पर गोपाल वैष्णव सिंहपुर का भी भजन संध्या में खूब समन्वय रहा। पाठ के बाद आरती व महाप्रसाद के वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर गांधी दर्शन समिति के सह समन्वयक अंबालाल शर्मा, मोतीलाल शर्मा बनाकिया खुर्द, मुकेश सुखवाल बनाकिया खुर्द एवं एवं आसपास के रामायण प्रेमी श्रद्धालु उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ