वादाखिलाफी के विरोध में धरना-प्रदर्शन

 
कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। राजस्व सेवा परिषद कपासन के तत्वावधान में उपखण्ड परिसर कपासन में आज राज्य सरकार की वादा खिलाफी के विरोध स्वरूप धरना-प्रदर्शन किया गया जिसमे सभी राजस्व कार्मिकों द्वारा 2 दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर प्रदर्शन किया जा रहा हैं। धरना स्थल पर कपासन तहसीलदार एम नासिर बैग मिर्जा के साथ  कानूनगो संघ कपासन अध्यक्ष हारून शेख एवं पटवार संघ कपासन अध्यक्ष विकास गौड़ के नेतृत्व में नारेबाजी तथा प्रदर्शन किया गया। राजस्व सेवा परिषद के उक्त धरने में विभिन्न पदाधिकारी जिनमे पटवार संघ जिला संगठन मंत्री निधि जैन, कानूनगो लवनीश पुरोहित, मदन लाल भील, ज्वाला प्रसाद कलाल, पटवारी सुनील कुमार, किशोरीलाल, चंद्रप्रकाश चाष्टा, भागीरथ मेघवाल, स्वीटी भटनागर आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ