हथियाना में महिलाओं की बैठक कर बांटे छाते

कपासन। आशा जोशी भाविप जिला महिला एवं बाल विकास समन्वयक पदेन स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक ने ग्राम पंचायत हथियाना की 50 ग्रामीण महिलाओं को  50 छाते वितरित किए। शनिवार को ग्राम पंचायत हथियाना के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर ग्रामीण महिलाओं की बैठक का आयोजन कर छाता वितरण का कार्य संपन्न किया। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि भंवर लाल खटीक ने की। मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के अध्यक्ष कमल दाधीच, विशिष्ट अतिथि प्रांतीय पदाधिकारी बादशाह सिंह, सचिव नंदलाल बोहरा, कोषाध्यक्ष रमेश विजयवर्गी, परिषद सदस्य दिलीप बारेगामा, मांगीलाल नायक, भूपेश सोनी आदि  ने बैठक में भाग लिया। बैठक के अगले क्रम में भाविप अध्यक्ष कमल दाधीच ने संस्कार प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। ग्रामीण महिलाओं को प्रधान की बच्चों को प्रथम संस्कार माता द्वारा ही प्रदान किया जाता है। आज की आधुनिकता की ओड में नव पीढ़ी में विलुप्त होते संस्कार को बचाने की जिम्मेदारी में महिलाओं की अहम भूमिका रहती है। वो अपने बच्चों को जन्म से ही संस्कारवान बनाये इसकी जिम्मेदारी बैठक में उपस्थित ग्राम पंचायत हथियाना की महिलाओं को दी। सरपंच प्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता भंवरलाल खटीक ने हरियालो राजस्थान की तर्ज पर हथियाना ग्राम पंचायत की महिलाओं को खेत की मेड घर के बाहर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने करने के लिए प्रेरित किया। बैठक का संचालन आशा जोशी भाविप जिला समन्वयक स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक ने किया। बैठक के अगले क्रम में महाविद्यालय और विद्यालय में पढ़ने जाने वाली छात्राओं एवं नरेगा कार्य पर जाने हेतु ऐसी सभी 50 महिलाओं एवं बालिकाओं को बरसात से रखरखाव हेतु 50 छाता आशा जोशी भाविप जिला समन्वयक स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक ने कपासन परिषद के अध्यक्ष वह प्रांतीय पदाधिकारी व परिषद सदस्य, सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत के कनिष्ठ सहायक किशन लाल जाट आदि की उपस्थिति में वितरित किए। बैठक में ग्रामीण महिला एवं ग्रामीण पुरुष सोहन दास वैष्णव, भगवान लाल नायक, देवीलाल जाट, मदन लाल जाट, मिट्ठू दास बैरागी आदि उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ